For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136214011
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रावत ने किया सिंगला बांध का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026, किशनगढ़ में शीतल जल वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने बोराज तालाब की निर्माणाधीन पाल का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने काजीपुरा लेपर्ड सफारी का  किया निरीक्षण, प्राकृतिक पर्यटन के रूप में विकसित होगी भैरव घाटी, आमजन को शीघ्र मिलेगी सौगात |  Ajmer Breaking News: अजमेर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो छात्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रेतीले धोरों में फिर डेजर्ट सफारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, उदयपुर से घूमने आए परिवार के 18 लोग हुए जख्मी, |  Ajmer Breaking News: हाथी भाटा स्थित होटल साहिब के बाहर से पल्सर बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , |  Ajmer Breaking News: बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के रेतीले धोरों में फिर डेजर्ट सफारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, उदयपुर से घूमने आए परिवार के 18 लोग हुए जख्मी,

Post Views 11

May 28, 2026

सभी का जेएलएन अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुष्कर के रेतीले धोरों में फिर डेजर्ट सफारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, उदयपुर से घूमने आए परिवार के 18 लोग हुए जख्मी,

सभी का जेएलएन अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस कर रही है मामले की जांच


पुष्कर में एक बार फिर डेजर्ट सफारी के दौरान ओवरलोड कैंपर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में उदयपुर से पुष्कर घूमने आए एक ही परिवार के 18 लोग  घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। हादसा गुरुवार सुबह करीब10 बजे हुआ। सभी घायल उदयपुर के पास पलाना कलां के रहने वाले हैं। सूचना के बाद पुष्कर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने लगी। 
वहीं कैंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पीड़ित पंकज जैन ने कैंपर चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि मना करने के बावजूद भी कैंपर चालक तेज गति से चला रहा था। उसे दो गाड़ियों के लिए बोला, लेकिन सभी को एक में भर दिया। 
अस्पताल में आये घायलों में टीना, हिमानी, शैलेन्द्र, रूबी, पलक, पंकज, अनुज, सुनील, रेखा कल्पना, संयम, सम्यक, रौनक, वीरल, निर्मल, मनीषा, नक्स, विधिका शामिल हैं।
हादसे में घायल पलक ने बताया कि कैंपर में 18 जने भर लिए। प्रशासन से यही मांग करते हैं कि ये हादसा हमारे साथ हुआ किसी ओर के साथ नहीं हो, इसके लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जा रहा है कि कैंपर का अवैध संचालन किया जा रहा था और मालिक के पास इसकी कोई परमिशन भी नहीं थी। हालाकिं पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा होगा। सीओ ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि कैंपर पलटने की जानकारी मिली है। पुलिस हादसे वाली जगह और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। कैम्पर का वैध या अवैध संचालन है, इसकी भी जांच की जा रही है। घायलों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved