Post Views 11
May 28, 2026
हाथी भाटा स्थित होटल साहिब के बाहर से पल्सर बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार ,
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली गेट निवासी सनी सिंह को किया गिरफ्तार
अजमेर के सदर कोतवाली थाना पुलिस ने होटल के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में मसूदा निवासी होटल मैनेजर संदीप सिंह रावत ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार देर रात होटल के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी हो गई थी। पूरी वारदात होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो युवक पहले रेकी करते और बाद में बाइक चोरी कर फरार होते हुए दिखाई दिए।
बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित संदीप सिंह पूरी रात अपनी बाइक और आरोपियों की तलाश करता रहा। सुबह सुबह क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में उसे एक युवक चोरी की बाइक के साथ दिखाई दिया। पीड़ित ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बाइक को थाने ले गई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनी सिंह निवासी दिल्ली गेट बताया। आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करता था। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।आज आरोपी को न्यायालय में किया पेश किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved