Post Views 01
May 28, 2026
अजमेर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो छात्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
बुधवार रात लगभग 11:30 बजे कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल मार्ग पर एक आई 20 कार पलटने का मामला सामने आया है,जिसमें दो छात्र घायल बताए गए दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। कृष्णगंज थाने के सब इंस्पेक्टर चुनाराम ने बताया कि जरिए कंट्रोल रूम सूचना मिली कि लोहागल रोड पर एक कार पलट गई है जिस पर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, क्रेन की मदद से कार को सीधा कर यातायात सुचारु किया गया। दोनों घायल 20 - 22 वर्ष की उम्र के विद्यार्थी हैं। कार तेज गति में थी और डिवाइडर से टकराकर पलटी खाई है ऐसी जानकारी मिली है।
फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है कोई जनहानी नहीं हुई है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved