For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136442695
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। | 

अजमेर न्यूज़: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन

Post Views 01

May 29, 2026

इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सरकार और प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, महंगाई और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को पुष्कर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पुष्कर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम के समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं होने से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल काफी देर तक गर्माया रहा। कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली ने फोन पर उपखंड अधिकारी से बात कर नाराजगी जताई। वहीं उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने बताया कि उनके पास रूपनगढ़ उपखंड का अतिरिक्त प्रभार भी है, जिसके चलते वे उधर जा रहे थे।

बाद में एसडीएम के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने और नीट पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनटीए को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई।

इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सरकार और प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुष्कर सहित आसपास के गांवों में बिजली और पेयजल की स्थिति बेहद खराब है। तीर्थ नगरी की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार आम जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

नसीम अख्तर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता हल्ला बोल सहित बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बिजली-पानी संकट और अव्यवस्थाओं से परेशान है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आमजन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली, पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद पाराशर, कांग्रेस नेता दामोदर मुखिया, बाबूलाल दगदी, बेजनाथ पाराशर, जगदीश पेंटर, जगदीश कुर्डिया, शरद वैष्णव, पृथ्वीराज उदय पाराशर, गोपाल जांगिड़, राजेंद्र मलिक पाराशर, टीकम शर्मा, प्रेम प्रकाश बाकोलिया, भागचंद दगदी, गिरीश पाराशर, सुरेंद्र राठौड़िया, ओमप्रकाश पाराशर, अशोक राजगुरु, संजय दगदी, विकासपुरी, ओमप्रकाश तिगाया, सुरेश नाथ, सोनू नागोरा, गौरीशंकर पाराशर, गौरव पाराशर, जयकुमार वाल्मीकि, दिनेश गुर्जर, रेहान खान, महेंद्र टेपण सहित ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved