Post Views 01
May 29, 2026
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गैंगरेप की धाराओ में किया माँ तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने भरोसे में लेकर उसे अपने परिचित के स्थान पर बुलाया, जहां अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया।
परिजनों ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान नाबालिग को किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया गया। मामला सामने आने के बाद रामगंज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए।पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सीओ मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि पूरे मामले की जाँच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved