For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136451198
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। | 

अजमेर न्यूज़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान

Post Views 51

May 29, 2026

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों, प्रशासन और पुलिस ने मिलकर दिया जनभागीदारी का संदेश

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों, प्रशासन और पुलिस ने मिलकर दिया जनभागीदारी का संदेश

अजमेर, 29 मई। जिले की ग्राम पंचायत माकड़वाली में शुक्रवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत भव्य श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ते जल संकट के समाधान, पारंपरिक जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार तथा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

उपखण्ड अधिकारी पदमा चौधरी ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सभी ने श्रमदान के माध्यम से फावड़े और तगाड़ी के साथ तालाब और आसपास के क्षेत्र में सफाई, जल स्त्रोतों की सफाई और गाद निकासी कर श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया। ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजस्व विभाग की टीम ने अग्रिम भूमिका निभाई।

अभियान की रूपरेखा तैयार करने और इसे प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने में वंदे गंगा जल जिला संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा मीडिया संयोजक विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह नीमडी तथा मंडल महामंत्री विजय मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्राम पंचायत प्रशासक पूजा गुर्जर ने ग्रामीणों को अभियान से जोड़ने के साथ-साथ व्यवस्थाओं के संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  

इस अवसर पर वंदे गंगा जल जिला संयोजक डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान एक अनुकरणीय प्रयास है। यह गांव से लेकर शहर तक जागरूकता उत्पन्न करेगा। जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा इस प्रकार के अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं। जल ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और इसके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ एवं तहसीलदार ओम सिंह लखावत ने कहा कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। यदि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण एवं स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी सुधीर पाठक, पटवारी पप्पू सिंह रावत, गिरदावर रामसिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न थानों के थाना प्रभारी अरविंद चारण, महावीर शर्मा, छोटूलाल मीणा एवं भीकाराम काला पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहे।

अभियान में हरी गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, छोटू गुर्जर, रामलाल गुर्जर, रामकरण गुर्जर, दरयाव सिंह राठौड़, भगवान सिंह रावत, जयसिंह रावत, देवराज गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, लोकेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद गुर्जर, पूसा गुर्जर एवं नारायण गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved