For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179588734
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: इनाया ख़ान ने अमेरिका साउथफील्ड स्थित लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित Robofest World Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन

Post Views 371

May 21, 2026

भारत और घाना के लिए गर्व का ऐतिहासिक पल

भारत और घाना के लिए गर्व का ऐतिहासिक पल

इनाया ख़ान ने अमेरिका के मिशिगन राज्य के साउथफील्ड स्थित लॉरेंस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित Robofest World Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Junior Building Bridges श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

इनाया ख़ान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर घाना का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम का आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के साथ सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया। विश्व के अनेक अग्रणी देशों को पीछे छोड़ते हुए उनकी टीम ने यह ऐतिहासिक विजय दर्ज की।

यह उपलब्धि न केवल घाना, बल्कि भारत के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। इतनी कम उम्र में विश्वस्तरीय मंच पर विजय प्राप्त कर इनाया ख़ान ने यह सिद्ध कर दिया है कि मजबूत इरादे, कड़ी मेहनत और बड़े सपने किसी भी लक्ष्य को साकार कर सकते हैं।

उनकी यह सफलता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आज इनाया ख़ान भारत और घाना—दोनों देशों के लिए आशा, सम्मान और नई पहचान का प्रतीक बन चुकी हैं।

शकील ख़ान ने बताया कि 16 मई, रविवार को प्राप्त यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इनाया ख़ान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास विभाग, जयपुर – राजस्थान सरकार की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं, जो बालिका सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इतनी कम उम्र में विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करना उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

“छोटी सी उम्र, बड़े सपने और विश्वस्तरीय जीत”—यह उपलब्धि परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved