For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133931934
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एसपी कार्यालय में न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे युवक ने परिवार के जुल्मों और बांदरसिंदरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर क्या कीटनाशक का किया सेवन, |  Ajmer Breaking News: दरगाह बाजार इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, ₹5000 और आईफोन छीनकर बदमाश हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पकड़े गए नेपाली चरस तस्करों से पीसी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। |  Ajmer Breaking News: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, ओवर स्पीड में पुष्कर घाटी में कार ने तीन बाइक को मारी टक्कर, |  Ajmer Breaking News: होकरा में भड़का जमीन विवाद: एडीए टीम पर पथराव, जेसीबी-वाहन क्षतिग्रस्त, अब गिरफ्तारी की तैयारी |  Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। | 

अजमेर न्यूज़: एसपी कार्यालय में न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे युवक ने परिवार के जुल्मों और बांदरसिंदरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर क्या कीटनाशक का किया सेवन,

Post Views 31

May 19, 2026

एसपी कार्यालय में न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक ने परिवार के जुल्मों और बांदरसिंदरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर क्या कीटनाशक का किया सेवन,

मौके पर मौजूद डीएसटी टीम ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल पुलिस कर रही है जांच

अजमेर के बांदरसंदरी थाना अंतर्गत पुस्तैनी जमीनी विवाद के चलते अपने ही भाई ओर उसके परिवार के जुल्मों ओर बांदरसिंदरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान एक युवक ने मंगलवार को एसपी कार्यालय परिसर में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। पीड़ित पप्पू माली ने आरोप लगाया कि उसके भाई और रिश्तेदार पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस संबंध में बांदरसिंदरी थाना पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से वह नाराज था। मंगलवार को पप्पू माली जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और वहां कीटनाशक पदार्थ पी लिया। जहरीला पदार्थ पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई, उसे उल्टियां होने लगीं और मुंह से झाग निकलने लगे। मौके पर मौजूद DST टीम ने तुरंत उसे संभालकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर सीओ शिवम जोशी, कोतवाली थाना और सिविल लाइन थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे।बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved