Post Views 41
May 18, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात,
बाइक सवार युवक चेन तोड़कर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अलवर गेट थाना क्षेत्र में लगातार चोरी लूट की वारदातों में इजाफा होता जा रहा है दिनदहाड़े घर के बाहर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है कभी पर्स लूटा जा रहा है तो कभी चैन स्नेचिंग हो रही है।
सोमवार सुबह 6:30 बजे भी चेन स्नेचिंग की वारदात ने महिलाओं में डर और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
बिहारी गंज अंबिका नगर में अजमेर में सीआरपीएफ से रिटायर्ड बुजुर्ग पत्नी शकुंतला सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी बाइक पर हेलमेट लगाए बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा तो महिला बदमाश से भिड़ गईं। इस दौरान महिला ने करीब 3 मिनट तक बदमाश का मुकाबला किया। इसमें आधी चेन महिला के हाथ में रह गई महिला के चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर निकले और बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
बिहारीगंज अंबिका नगर निवासी 70 वर्षीय शकुंतला शर्मा ने बताया कि सुबह मैं घर से बाहर खड़ी थी। इसी बीच हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश आया। उसने मेरे गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने की कोशिश की। मैंने बदमाश का हाथ पकड़ कर धक्का दिया। फिर बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। मैंने सोने की चेन बदमाश से छीनने की कोशिश की। आधी चेन बदमाश के हाथ में और आधी मेरे हाथ में रह गई लेकिन वो मुझे धक्का दे कर भाग छूटा।
शकुंतला के पति सुरेश चंद्र शर्मा सीआरपीएफ से ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर्ड हैं। उधर चेन स्नेचिंग की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जिसमें बदमाश गलियों में तेजी से भागता नजर आ रहा है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved