For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133640656
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो अलग-अलग स्थान पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे पांच लोग गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें |  Ajmer Breaking News: ष्कर में मानसून आने से पहले पवित्र सरोवर को बचाने के लिए अब तैयारियां तेज हो गई हैं। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, | 

अजमेर न्यूज़:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Post Views 01

May 18, 2026

ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भूख हड़ताल की जाएगी।

 पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भूख हड़ताल की जाएगी।

वॉइस ओवर — मामला ग्राम पंचायत कानस के अधीन होकरा गांव का है, जहां ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर वे वर्षों से खेती कर रहे हैं, जहां उनके पुश्तैनी मकान, बाड़े और कुएं बने हुए हैं, उस भूमि को बिना भौतिक सत्यापन के अजमेर विकास प्राधिकरण यानी एडीए के नाम दर्ज कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार यह फैसला पूरी तरह गलत है और इससे गरीब किसानों पर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में यह भूमि सिवायचक श्रेणी में थी, लेकिन वर्ष 2013 में किसानों को जानकारी दिए बिना उसे एडीए के नाम दर्ज कर दिया गया। जबकि कई परिवार करीब 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। मकानों में बिजली कनेक्शन लगे हुए हैं, बाड़े बने हुए हैं और किसान पीढ़ियों से इस भूमि पर खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और एडीए को ज्ञापन देकर भूमि को नियमित करने और मकानों व बाड़ों के पट्टे जारी करने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उल्टा अब गरीब किसानों की तारबंदी और बाड़ों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पुश्तैनी मकानों और भूमि को आबादी क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत दी जाए और जब तक पूरी प्रक्रिया नहीं होती, तब तक एडीए की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांववासी आंदोलन और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का समाधान कैसे निकालता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved