For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133644248
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो अलग-अलग स्थान पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे पांच लोग गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें |  Ajmer Breaking News: ष्कर में मानसून आने से पहले पवित्र सरोवर को बचाने के लिए अब तैयारियां तेज हो गई हैं। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, | 

अजमेर न्यूज़: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Post Views 21

May 18, 2026

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


अजमेर, 18 मई। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक विभागीय समन्वय बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, जनसुनवाई तथा बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  
 जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा 30 दिवस की समय सीमा से पूर्व ही अधिकतम प्रकरणों को निस्तारित करने का प्रयास हो। सीपी ग्राम एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए तथा औसत निस्तारण अवधि कम करने के लिए कार्य योजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। जिले के औसत निस्तारण समय में अपेक्षित सुधार लाते हुए इसे राज्य औसत से कम रखने के निर्देश भी दिए गए।

   उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राजउन्नति बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप परिवादों का प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय अधिकारी असंतुष्ट श्रेणी के परिवादियों से समन्वय स्थापित कर अधीनस्थ स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का निस्तारण करें। जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 10 प्रकरणों की समीक्षा करेंगे तथा इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। असंतुष्ट श्रेणी के प्रकरणों की क्रॉस चेकिंग अन्य सक्षम अधिकारी से करवाई जाए।

  उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। अधिकारी फील्ड में जाकर अंतिम छोर तक पेयजल उपलब्धता की जांच करें तथा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता एवं पाइपलाइन व्यवस्था का निरीक्षण करें। हेण्डपम्प मरम्मत अभियान के पश्चात पुनः खराब होने वाले हेण्डपम्पों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। आवश्यकता होने पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

  जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, ट्रिपिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी परिवादों के प्रकार का विश्लेषण करें तथा एक जैसी शिकायतों के मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

  उन्होंने ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को सामाजिक पेंशन एवं पालनहार योजना के लंबित सत्यापन शीघ्र पूर्ण कर प्राप्त परिवादों का निस्तारण करने को कहा। कृषि विभाग को प्राप्त आवेदनों को लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों की कार्य समय में उपस्थिति एवं नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीबीटी से संबंधित परिवादों के अनिवार्य रूप से सत्यापन करने को निर्देशित किया ।

  जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों में आगामी सुनवाई से पूर्व आवश्यक कार्यवाही एवं जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टार मार्क प्रकरणों में निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार जवाब प्रस्तुत करने को कहा।

 बैठक में बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को घोषणाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 जलग्रहण एवं जल संरक्षण गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संरक्षण जन भागीदारी के तहत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने तथा जियोटैग फोटो समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

  उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जनभागीदारी अभियान गंगा दशमी से प्रारम्भ होकर 5 जून तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान सभी विभागीय अधिकारी मोबाइल एप के माध्यम से इवेंट पार्टिसिपेशन एवं गतिविधियों की फोटो सहित जानकारी समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विभागवार आवंटित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन किया जाए।

  बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अवैध दुकानों एवं अन्य अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान रूप में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

  इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved