Post Views 51
May 18, 2026
सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश,
आरोपी पंजाब से अवैध मादक पदार्थ चरस लेकर आए थे अजमेर, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर लिया पीसी रिमांड, अस्पताल में दोनों का कराया मेडिकल
अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एटीएस की सूचना पर नेपाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो चरस बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई । दोनों आरोपी नेपाल से अजमेर में चरस की सप्लाई करने पहुंचे थे।
पुलिस ने नेपाल निवासी खेमकुमार पुत्र भीमसारु और अजय राणा पुत्र महरमान राणा को गिरफ्तार किया था आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सोमवार को हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाने के एएसआई जयलाल आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से लगभग एक करोड रुपए कीमत की चरस बरामद हुई थी दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नेपाल से मादक पदार्थ लाकर भारत के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते थे। इस नेटवर्क को संचालित करने वाली एक महिला है जिसकी तलाश की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved