For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133640592
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के लिए दिया प्रोत्साहन,300 जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 6:30 बजे बिहारीगंज अंबिका नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात, |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए नेपाल के दो आरोपियों को आज न्यायालय में किया पेश, |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर तहसील के होकरा गांव में अब पुश्तैनी मकानों और किसानों की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो अलग-अलग स्थान पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे पांच लोग गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें |  Ajmer Breaking News: ष्कर में मानसून आने से पहले पवित्र सरोवर को बचाने के लिए अब तैयारियां तेज हो गई हैं। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत पिछले दिनों कबाड़ी के गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,मुख्य आरोपी अब भी फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत नाथ समाज के लोगों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद, एक युवक का अपहरण कर उसके साथ किया गया अमानवीय व्यवहार, | 

अजमेर न्यूज़: व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें

Post Views 01

May 18, 2026

गन लेकर प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच 

व्यापार को प्रमोट करने के लिए बनाई गई रील ने व्यापारी की बढ़ाई मुश्किलें,
गन लेकर प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच 

अजमेर में दुकान के प्रचार के लिए बनाई गई एक सनसनीखेज रील अब व्यापारी के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल रील में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर दुकान में घुसता दिखाई देता है। युवक पहले दुकान के कर्मचारी को धमकाता नजर आता है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन जाता है। इसी दौरान पास में बैठे दुकानदार की नजर युवक पर पड़ती है और फिर अचानक पूरा सीन एक मार्केटिंग वीडियो में बदल जाता है। युवक दुकानदार से हाथ मिलाता है और इसके बाद दुकान में घड़ियों का प्रचार-प्रसार शुरू हो जाता है। वीडियो खुद दुकानदार द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 
अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में इस्तेमाल की गई पिस्टल असली थी या नकली। साइबर टीम को सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved