Post Views 01
May 15, 2026
विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी,
राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। अजमेर में गुरुवार रात तक पेट्रोल का दाम 104.31 रुपये प्रति लीटर था, जो आज से बढ़कर 107.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 89.85 रुपये से बढ़कर 92.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इस प्रकार पेट्रोल पर 3.25 रुपये और डीजल पर 3.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरें लागू होने के बाद वाहन चालकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर रोजमर्रा की जरूरतों और माल ढुलाई पर भी पड़ सकता है, जिससे अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लोग नए रेट को लेकर चर्चा करते नजर आए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved