For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132792726
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की निकटवर्ती अराई गांव में कुएं की दीवार बांध रहे दो ग्रामवासी रस्सी और बल्ली टूटने से कुएं में गिरे, दोनों की मौत, |  Ajmer Breaking News: रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में डेयरी संघों की बड़ी जीत, राजस्थान में श्वेत क्रांति की लाज न्यायपालिका ने बचाई! |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर की निकटवर्ती अराई गांव में कुएं की दीवार बांध रहे दो ग्रामवासी रस्सी और बल्ली टूटने से कुएं में गिरे, दोनों की मौत,

Post Views 01

May 15, 2026

एनडीआरएफ ओर एसडीआरएफ ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के श्रमिकों के शवों को निकाला बाहर, गांव में मातम का माहौल

अजमेर की निकटवर्ती अराई गांव में कुएं की दीवार बांध रहे दो ग्रामवासी रस्सी और बल्ली टूटने से कुएं में गिरे, दोनों की मौत,

एनडीआरएफ ओर एसडीआरएफ ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के श्रमिकों के शवों को निकाला बाहर, गांव में मातम का माहौल

अरांई के निकट डांग गांव में शुक्रवार को कुएं पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। कुएं का बंधाव कर रहे दो मजदूर अचानक रस्सा और बल्लियां टूटने से कुएं में गिर गए। मृतकों की पहचान भंवर बैरवा और अशोक जाट के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अरांई पुलिस थाने से एएसआई छोटू लाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। ग्रामीणों और पुलिस ने अपने स्तर पर पंप सेट और इंजन की सहायता से कुएं से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद प्रशासन ने NDRF और सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी नीतू मीणा, तहसीलदार प्रेम सुख वैष्णव, पुलिस उपाधीक्षक किशनगढ़ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के पुत्र भाजपा नेता सुभाष चौधरी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved