For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132792558
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की निकटवर्ती अराई गांव में कुएं की दीवार बांध रहे दो ग्रामवासी रस्सी और बल्ली टूटने से कुएं में गिरे, दोनों की मौत, |  Ajmer Breaking News: रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में डेयरी संघों की बड़ी जीत, राजस्थान में श्वेत क्रांति की लाज न्यायपालिका ने बचाई! |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, श्री देवनानी ने किया शुभारम्भ, क्षेत्र में पहली बार जिगजेग पद्धति से उगाएंगे फलदार पौधे |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ओसवाल जैन विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज 2400 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन, |  Ajmer Breaking News: मेरा मुल्क मेरी पहचान, अजमेर की पावन धरती से विश्व को शांति का संदेश | 

अजमेर न्यूज़: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता,

Post Views 01

May 15, 2026

215 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है पुलिस ने किए बरामद, असल मालिकों को सौंपे गए फोन

अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता,

215 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है पुलिस ने किए बरामद, असल मालिकों को सौंपे गए फोन


अजमेर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी और गुमशुदगी के 215 मोबाइल फोन  बरामद किए हैं। इस संबंध में अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी सहायता और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। कार्रवाई के बाद कई मोबाइल मालिकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई और उन्होंने अजमेर पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किए। आमजन ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस ने आगे भी गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल बरामद करने के अभियान जारी रखने की बात कही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved