For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132355704
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लिया पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत निर्माणाधीन बस डिपो का जायजा |  Ajmer Breaking News: एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द करने के प्रकरण में देहात जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का  फूंका पुतला |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर मंगलवार देर रात 5 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने अपने परिचित पर 3 साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण का लगाया आरोप, |  Ajmer Breaking News: अजमेर आदर्श नगर थाना क्षेत्र पालरा क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार नकद ले उड़े चोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। |  Ajmer Breaking News: दौराई पंचायत में रेलवे सुरक्षा पर महा बैठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने दिलाई शपथ, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर द्वारा करोडों रूपये के ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की बडी कार्यवाहीः | 

राजस्थान न्यूज़: ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शिप्रा पथ पुलिस जयपुर में 55 लाख की कोकीन और MD के साथ नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार

Post Views 01

May 13, 2026

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 102 ग्राम कोकीन और 17 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की गई।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। संयुक्त कार्रवाई में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित रूप से जयपुर में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क संचालित कर रहा था। यह कार्रवाई मंगलवार को मानसरोवर स्थित शिप्रा पथ पुलिस थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, सीएसटी और शिप्रापथ थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि एसएफएस मानसरोवर स्थित होटल गंगा श्रेय इन के बाहर एक संदिग्ध नाइजीरियन नागरिक अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी किसी ग्राहक को ड्रग्स की डिलीवरी देने के इंतजार में वहां खड़ा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 102 ग्राम कोकीन और 17 ग्राम मेथामफेटामाइन (एमडी) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तोचुक्वू डेवीड उम्र 44 वर्ष निवासी अनाम्ब्रा स्टेट, नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था और वहीं से राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ड्रग सप्लाई नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों को पता चला है कि आरोपी जयपुर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे कुछ नाइजीरियन छात्रों के संपर्क में था। इन्हीं संपर्कों के माध्यम से वह स्थानीय स्टूडेंट सर्किट में ड्रग्स खपाने की साजिश रच रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली और चंडीगढ़ से मादक पदार्थ लाकर जयपुर में ऊंचे दामों पर बेचता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का वीजा काफी समय पहले समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रहकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जयपुर में उसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ था और इस पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved