For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132322033
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान  |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लिया पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत निर्माणाधीन बस डिपो का जायजा |  Ajmer Breaking News: एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द करने के प्रकरण में देहात जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का  फूंका पुतला |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर मंगलवार देर रात 5 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने अपने परिचित पर 3 साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण का लगाया आरोप, |  Ajmer Breaking News: अजमेर आदर्श नगर थाना क्षेत्र पालरा क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार नकद ले उड़े चोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। |  Ajmer Breaking News: दौराई पंचायत में रेलवे सुरक्षा पर महा बैठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने दिलाई शपथ, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर द्वारा करोडों रूपये के ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की बडी कार्यवाहीः | 

अजमेर न्यूज़: एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था

Post Views 01

May 13, 2026

युवाओं को खाद्यान्न के रेल परिवहन, अनलोडिंग प्रक्रिया, वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था

अजमेर, 13 मई 2026,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर कार्यालय, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अजमेर एवं भारतीय खाद्य निगम (FCI) मंडल कार्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर प्रतिभागी युवाओं को एफ.सी.आई के रेलहेड डिपो का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

भ्रमण के दौरान परिचालन अनुभाग प्रबंधक श्री मोहित जैन द्वारा युवाओं को खाद्यान्न के रेल परिवहन, अनलोडिंग प्रक्रिया, वैज्ञानिक भंडारण व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। एफ.सी.आई अधिकारियों ने रेल नेटवर्क के माध्यम से खाद्यान्न की समयबद्ध आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में रेल की भूमिका को विस्तार से समझाया।

एफ.सी.आई अजमेर मंडल के मंडल प्रबंधक श्री राकेश कुमार ने कार्यक्रम के पश्चात फीडबैक देते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को खाद्य सुरक्षा प्रणाली एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना द्वारा किए गए समन्वय एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि एफ.सी.आई में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सफल एवं उपयोगी रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फील्ड गतिविधियों पर आधारित प्रश्नावली (Questionnaire) के उत्तर भी दिए, जिससे उनके सीखने के अनुभव एवं समझ का मूल्यांकन किया गया। इस प्रशिक्षण में माय भारत अजमेर के स्वयंसेवक मीनाक्षी शर्मा, लोकेन्द्र सिसोदिया, पुखराज सोनी, जगदीश यादव, लोकेश कुमार एवं अनीशा रावत ने सहभागिता की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved