For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132305706
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द करने के प्रकरण में देहात जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का  फूंका पुतला |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर मंगलवार देर रात 5 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने अपने परिचित पर 3 साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण का लगाया आरोप, |  Ajmer Breaking News: अजमेर आदर्श नगर थाना क्षेत्र पालरा क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार नकद ले उड़े चोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। |  Ajmer Breaking News: दौराई पंचायत में रेलवे सुरक्षा पर महा बैठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने दिलाई शपथ, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर द्वारा करोडों रूपये के ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की बडी कार्यवाहीः |  Ajmer Breaking News: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े। |  Ajmer Breaking News: एटीएस की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय, एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, | 

अजमेर न्यूज़: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर द्वारा करोडों रूपये के ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की बडी कार्यवाहीः

Post Views 01

May 13, 2026

 करोडों रूपये के क्रिकेट सट्टे की खाईवाली करते 03 आरोपीगण को किया गिरफ्तार,  आरोपीगण के कब्जे से 02 लैपटॉप व 22 एण्ड्रॉयड मोबाईल व अन्य सामान किया बरामद

जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर द्वारा करोडों रूपये के ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की बडी कार्यवाहीः

 करोडों रूपये के क्रिकेट सट्टे की खाईवाली व लगाईवाली करते 03 आरोपीगण को किया गिरफ्तार ,आरोपीगण के कब्जे से 02 लैपटॉप व 22 एण्ड्रॉयड मोबाईल व अन्य सामान किया बरामद

महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज अजमेर राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एंव जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन व  अति. पुलिस अधीक्षक, शहर हिमांशु जांगिड, एवं शिवम् जोशी वृताधिाकरी वृत उत्तर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना कृष्णगंज जिला अजमेर अरविन्द चारण एवं शंकर सिह रावत, प्रभारी जिला स्पेशल टीम अजमेर के नेतृत्व में जुआ-सट्टा की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इस क्रम में दिनांक 12.05.2026 डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि पुलिस थाना कृष्णगंज क्षेत्र के बालाजी नगर में ललित कुमार बदलानी के घर पर करोडों रूपयों के क्रिकेट सट्टा चल रहा है जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सटोरियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु डीएसटी व पुलिस थाना कृष्णगंज की संयुक्त टीम का गठन कर विधि प्रक्रिया का पालन करते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये ललित कुमार बदलानी के मकान पर दबिश दी गई जहाँ पर मकान के कमरे के अन्दर तीन व्यक्तियो द्वारा लेपटॉप व मोबाईल फोनो से गुजरात टाईटन्स व सनराईजर हैदराबाद के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर क्रिकेट सट्टे की खाईवाली-लगाईवाली करना पाया गया जिनको नाम-पता पूछा तो एक ने अपना नाम मुकेश कुमार मुलचन्दानी उर्फ जुम्मा पुत्र श्री घनश्याम दास उम्र 46 साल जाति सिन्धी निवासी प्लॉट नं. 02 झुलेलाल मंदिर के पास, वैधजी का चौराहा, निवारू रोड, गणेश विस्तार, पुलिस थाना करधनी जयपुर, दुसरे ने अपना नाम खालिद सिसोदिया पुत्र श्री इकबाल सिसोदिया उम्र 30 साल, जाति सुन्नी मुस्लमान निवासी मकान नं. 772, बगरू वालों का रास्ता, हनुमान मंदिर के पास, चान्दपोल बाजार, पुलिस थाना नाहरगढ, जयपुर तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम जावेद खान पुत्र श्री वाहिद खान उम्र 40 साल जाति सुन्नी मुस्लमान निवासी मकान नं. 3139, दुकान नं. 390 के उपर, चांदपोल बाजार पुलिस थाना कोतवाली, जयपुर बताया। आरोपीगण द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में ब्यावर, अजमेर, जयपुर व राजस्थान के अन्य शहरो के सटोरियो से लाईन लेना व लेपटॉप में करोडो रूपयों की लेन-देन का हिसाब होना सामन आया जिसके सम्बन्ध में तीनो आरोपीगण को गिरफ्‌तार कर आरोपीगण के विरूद्व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अब तक के अनुसंधान से आरोपीगण द्वारा प्रतिदिन लाख रूपये के हार-जीत का दांव लगाना सामने आया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में बी.एन.एस. की धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपीगण का 03 दिवस का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपीगणो को सट्टा खेलने के लिये मकान उपलब्ध करवाने वाले ललित कुमार बदलानी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। उक्त घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियो के बारे में साक्ष्य संकलित कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved