For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132000348
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े। |  Ajmer Breaking News: एटीएस की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय, एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम,महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे महिला सशक्तीकरण के कार्य  |  Ajmer Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन |  Ajmer Breaking News: तू डाल डाल में पात पात, शहर में लगातार बढ़ रही है चोरी लूट की वारदात वहीं पुलिस कस रही है शिकंजा, लगातार चोर बदमाश हो रहे हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News:  सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 आयोजन 17 मई से, श्री अमरापुर स्थान पर संतो ने किया प्रचार सामग्री व बैनर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण | 

अजमेर न्यूज़: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े।

Post Views 21

May 12, 2026

नसीराबाद रोड हाईवे को जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस और उच्च अधिकारियों ने मौके पर की समझाइश

विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,

नसीराबाद रोड हाईवे को जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस और उच्च अधिकारियों ने मौके पर की समझाइश

अजमेर के नसीराबाद रोड स्थित आदर्शनगर क्षेत्र में रातों रात विवादित जमीन पर निर्मित नए शराब के ठेके के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और बुजुर्ग सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर देने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब ठेका खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले से ही इलाके में शराब बिक्री को लेकर कई समस्याएं बनी हुई हैं, ऐसे में नया ठेका खोलना क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। जिस जगह ठेका खोला जा रहा है वह विवादित जमीन है जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है बावजूद इसके रातों-रात चद्दर और तीन के सेट डालकर ठेका बना दिया गया ठेके में आगे शूटर लगा हुआ जबकि पीछे एक दरवाजा है जिससे अवैध रूप से दिन-रात शराब की बिक्री भी होगी और क्षेत्र का माहौल खराब होगा ठीक है के जस्ट पीछे कोचिंग सेंटर है और रियासी कॉलोनी है ऐसे में क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश कर शांत कराया और उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved