Post Views 01
May 9, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण
अजमेर। शनिवार को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित प्रकरणों का आपसी समझाइश, सहमति एवं राजीनामे के आधार पर त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में पक्षकारों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी, बिजली-पानी बिल, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण एवं अन्य मामलों की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में आमजन ने लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved