Post Views 21
May 8, 2026
अजमेर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने शुक्रवार को जिले के सभी डिप्टी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और नकबजनी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी थाना अधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटर और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा भी की गई और त्वरित अनुसंधान कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मीटिंग में एडिशनल एसपी सीटी हिमांशु जांगिड़ और ग्रामीण दीपक शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों को आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने और थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved