Post Views 11
May 7, 2026
रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार,
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर जयपुर से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, अदालत में किया पेश
रामगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1 लाख 75 हज़ार रुपए चोरी करने वाले 2 आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।रामगंज थाने के एएसआई प्रेम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल 2026 को स्कूटी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी अली हुसैन और मोहम्मद मुन्ना को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज न्यायालय पेश किया गया अग्रिम अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved