Post Views 01
May 6, 2026
हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय अजमेर में दिनांक 05 मई को अजमेर जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अजमेर हेमन्त कुमार मिश्रा ने भारत स्काउट व गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर के पद पर कार्य ग्रहण किया।
जिला सचिव अजमेर एस एन वैष्णव के अनुसार इससे पहले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर के पद को गोविन्द नारायण शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर देख रहे थे लेकिन वर्तमान में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अजमेर के पद पर हेमन्त कुमार मिश्रा को श्रीनगर सीबीईओ के साथ अजमेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी ने बताया कि हेमन्त कुमार मिश्रा पूर्व से ही भारत स्काउट गाइड के ऑफिशियल ट्रेनिंग के अंतर्गत कमिश्नर कोर्स से प्रशिक्षित है। नए डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर के पद पर कार्य ग्रहण करते हुए हेमन्त कुमार मिश्रा ने भारत स्काउट गाइड की आगामी गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही आयोजित होने वाली गतिविधियों को सराहा ओर कहा कि भारत स्काउट गाइड संगठन 7 नवम्बर 1950 से अस्तित्व में आने के बाद नित नए आयाम स्थापित कर रहा है साथ ही राज्य सरकार की मंशा अनुरूप बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर कार्य कर रहा है निश्चित ही इस संगठन के माध्यम से बालक एक आदर्श नागरिक बन कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
सी ओ स्काउट नरेन्द्र खोरवाल ने बताया कि भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर का विनोद दत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर ने कमिश्नर स्कार्फ पहना कर व जिला सचिव अजमेर एस एन वैष्णव ने पुष्प गुच्छ (बुके) देकर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद आए अधिकारियों की बैठक लेते हुए हेमन्त कुमार मिश्रा ने भारत स्काउट गाइड के आगामी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में विनोद दत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर, एस एन वैष्णव जिला अजमेर, सी ओ गाइड अनीता तिवारी, सी ओ स्काउट नरेन्द्र खोरवाल, सुरेश चन्द्र फुलवारी सचिव जवाजा उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved