For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130584213
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  |  Ajmer Breaking News: जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: मुख्य पोस्ट ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,हर बार की तरह नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु  |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह के पास बनी 6 मंजिला अवैध होटल में सीज की कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़ी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आने वाले संभाग भर के मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन अलर्ट  |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, अजमेर के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायकअनिता भदेल द्वारा 49.88 लाख रुपये की लागत से आदर्श नगर स्कूल में कक्षा कक्ष, हॉल निर्माण कार्य का विधिवत् पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया |  Ajmer Breaking News: सेवा ही सच्चा उत्सव - जल संसाधन केबिनेट मंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन दिव्यांग जन सेवा का दिया संदेश, बच्चों को भेंट किए 11 कूलर | 

अजमेर न्यूज़: जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश 

Post Views 21

May 6, 2026

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश 

अजमेर, 6 मई। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, आंगनबाड़ी से राजकीय विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शत-प्रतिशत विद्यालयों से जोड़ने के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।

   जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गत सत्र की तुलना में राजकीय विद्यालयों में न्यूनतम 10 प्रतिशत नामांकन वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हर हाल में प्राप्त किया जाए तथा सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी बालक शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ा जाए। साथ ही डिजिटल जनगणना को लेकर सभी कार्मिकों को स्व-गणना प्रपत्र भरकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ।

  मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के अंतर्गत ओरल रीडिंग फ्लुएंसी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 4 से 7 मई तक कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय में मौखिक पठन प्रवाह गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों की विषयवार मैपिंग सुनिश्चित करते हुए शाला दर्पण शिक्षक एप के ओआरएफ मॉड्यूल के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। 

 बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि अजमेर जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है । इस पर जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित रैंकिंग पैरामीटर्स पर नियमित समीक्षा करें तथा जिन बिंदुओं पर शून्य स्कोर है, वहां लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।

 जिला कलक्टर ने विद्यालयों की समग्र समीक्षा करते हुए उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, गृहकार्य, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े नवीन मानकों पर निरंतर प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए तथा शाला दर्पण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को निर्देशित किया ।

   जिला कलक्टर द्वारा स्वस्थ नारी कार्यक्रम के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि अभिभावकों की समुचित काउंसलिंग कर छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यालयों को पट्टा प्राप्त करने के लिए लंबित प्रकरणों की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा करने तथा संबंधित विद्यालयों को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

 उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आधार एवं जनाधार प्रमाणीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए ।  डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले लाभों से कोई भी विद्यार्थी वंचित नहीं रहे। डब्लूआईएफएस कार्यक्रम के तहत पिंक एवं ब्लू आयरन टैबलेट का समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा आगामी ग्रीष्म अवकाश को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अवकाश अवधि के लिए भी पर्याप्त मात्रा में टैबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

 इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी, आरसीएचओ डॉ स्वाति शिंदे , जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण शर्मा, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved