Post Views 51
May 6, 2026
5 मई 2026 मंगलवार शाम 5:30 बजे अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल द्वारा 49.88 लाख रुपये की लागत से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेटेलाइट हॉस्पिटल के सामने आदर्श नगर स्कूल में कक्षा कक्ष, हॉल निर्माण कार्य का विधिवत् पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर विधायक अनीता पटेल ने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए डीएमएफटी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केदो के पुनर्निर्माण विस्तार के लिए 15 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा कक्षों का निर्माण आंगनबाड़ी केदो में रिपेयरिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है आज आदर्श नगर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षा कक्षों के निर्माण के साथ विद्यालय की रिपेयरिंग का कार्य करने हेतु शिलान्यास किया गया है जल्द ही कार्य पूर्ण होगा और यहां पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा और सहूलियत मिल सकेगी। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved