For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130586681
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  |  Ajmer Breaking News: जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: मुख्य पोस्ट ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,हर बार की तरह नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु  |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह के पास बनी 6 मंजिला अवैध होटल में सीज की कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़ी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आने वाले संभाग भर के मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन अलर्ट  |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, अजमेर के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायकअनिता भदेल द्वारा 49.88 लाख रुपये की लागत से आदर्श नगर स्कूल में कक्षा कक्ष, हॉल निर्माण कार्य का विधिवत् पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया |  Ajmer Breaking News: सेवा ही सच्चा उत्सव - जल संसाधन केबिनेट मंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन दिव्यांग जन सेवा का दिया संदेश, बच्चों को भेंट किए 11 कूलर | 

अजमेर न्यूज़: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट

Post Views 01

May 6, 2026

आरपीएफ के माध्यम से टैबलेट पूरी कागजी कार्रवाई के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट

उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल के रेल कर्मियों ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई श्री ऋषि बजाज की त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री का ट्रेन में छूटा कीमती एप्पल टैबलेट सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला यात्री अपनी सहेली के साथ गाड़ी संख्या 19032 (योग नगरी ऋषिकेश - साबरमती एक्सप्रेस) के कोच संख्या B-2, बर्थ संख्या 8 पर हरिद्वार से अजमेर तक की यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह अजमेर स्टेशन पर उतरते समय वे अपना कीमती टैबलेट (कीमत लगभग ₹1.5 लाख) बर्थ पर ही भूल गईं।
ट्रेन के अजमेर से रवाना होने के बाद यात्री को टैबलेट छूटने का अहसास हुआ। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई।  ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई श्री ऋषि बजाज को सुबह लगभग 11:00 बजे कंट्रोल से मैसेज मिला। उन्होंने बिना समय गंवाए चलती ट्रेन में कोच B-2 की बर्थ संख्या 7-8 की जांच की, जहाँ उन्हें वह टैबलेट सुरक्षित मिल गया।
श्री ऋषि बजाज ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और महिला यात्री से संपर्क किया। महिला यात्री के अनुरोध पर, उनके आबू रोड स्थित परिचित को आरपीएफ के माध्यम से टैबलेट पूरी कागजी कार्रवाई के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने रेलवे प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने भी श्री ऋषि बजाज द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए कहा की यह कार्य रेल सेवा की विश्वसनीयता और कर्मचारियों की सजगता का उत्कृष्ट उदाहरण है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved