For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130591025
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  |  Ajmer Breaking News: जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: मुख्य पोस्ट ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,हर बार की तरह नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु  |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह के पास बनी 6 मंजिला अवैध होटल में सीज की कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़ी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आने वाले संभाग भर के मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन अलर्ट  |  Ajmer Breaking News: सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, अजमेर के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायकअनिता भदेल द्वारा 49.88 लाख रुपये की लागत से आदर्श नगर स्कूल में कक्षा कक्ष, हॉल निर्माण कार्य का विधिवत् पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया |  Ajmer Breaking News: सेवा ही सच्चा उत्सव - जल संसाधन केबिनेट मंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन दिव्यांग जन सेवा का दिया संदेश, बच्चों को भेंट किए 11 कूलर | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित

Post Views 01

May 6, 2026

समाज भविष्य में एक और बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें 101 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार आयोजित किया जाएगा।

पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित

तीर्थ नगरी पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज राजस्थान के तत्वावधान में बुधवार को सामूहिक जनेऊ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 बटुकों को वैदिक विधि-विधान के साथ जनेऊ धारण करवाई गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास देखने को मिला।

इस आयोजन का संचालन सूर्यांश परिवार एवं पुष्कर निधि समिति द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि समाज का यह दूसरा सामूहिक जनेऊ संस्कार है। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में 31 बटुकों को जनेऊ धारण कराया गया था, जो सफल रहा था।

कार्यक्रम के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। जनेऊ धारण करने वाले बटुकों के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस पावन अवसर के साक्षी बने। समाज के वरिष्ठजनों और भामाशाहों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों को आशीर्वाद दिया।

संतोष कुमार ने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को वैदिक संस्कृति और ब्राह्मण समाज के मूल मूल्यों की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि समाज भविष्य में एक और बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें 101 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार आयोजित किया जाएगा। यह पहल समाज में एकता, परंपरा और संस्कारों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved