Post Views 31
May 6, 2026
संभाग के सबसे बड़ी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आने वाले संभाग भर के मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन अलर्ट
अस्पताल में 25 अलग-अलग स्थान पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर के साथ ही मरीजों के परिजनों के लिए छाया में बैठने की की गई है व्यवस्था
संभाग की सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रोजाना 10 से 15 हजार मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान मरीज और उनके परिजनों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और मरीज और उनके परिजनों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था पीने के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था हीट वेव्स से पीड़ित मरीजों के लिए इमरजेंसी में अतिरिक्त आइस बेड की व्यवस्था की गई है।
बुधवार को अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गर्मी के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाया गया है। अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों को ठंडा और शुद्ध पेयजल प्राप्त हो इसके लिए अलग-अलग स्थान पर 25 से ज्यादा अस्पताल प्रशासन और भामाशाहों के सहयोग से वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। साथ ही मरीज के परिजनों को इंतजार करना पड़ता है जहां पर कूलर और एसी की व्यवस्था की जा रही है। इमरजेंसी में हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। उन्होंने अपील की है कि भीषण गर्मी में प्रत्येक व्यक्ति रोजाना नियमित कम से कम 5 लीटर पानी का सेवन करें,साथ ही बाजारों में खुले में बिकने वाले फल और खाद्य पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें ।
अत्यधिक धूप में जरूरत ना हो तो बाहर न निकले और जब भी निकले अपने सर को ढककर निकले पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved