Post Views 11
May 6, 2026
अजमेर। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, अजमेर के बैनर तले बुधवार को जिला सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। समिति जिला अध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में आए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि शहर के निजी चिकित्सालयों में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत पेंशनर्स को समुचित उपचार नहीं मिल रहा है। साथ ही कई अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अध्यक्ष करण सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के वक्त शुरू की गई इस योजना की क्रियान्वती भाजपा सरकार ठीक ढंग से नहीं कर पा रही ना तो समय पर वेतन उपलब्ध हो रहा है ना समय पर पेंशन मिल पा रही है और ना ही सेवानिवृत कर्मचारियों को आरजीएचएस सुविधा का लाभ मिल पा रहा है। सरकार विज्ञापनों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन अपने ही कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं कर रही। सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारी और उनके आश्रित परेशान है ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाते हुए राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स को राहत प्रदान करनी चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved