Post Views 21
May 7, 2026
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित एंडोस्कोपिक थायरॉइड सर्जरी वर्कशॉप के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल सामरिया, एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के ईएनटी विभाग के एचओडी डॉ तरुण ओझा, सीनियर प्रोफ़ेसर डॉ अंजनी शर्मा, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ दीपिका, जेएलएन अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ योगेश असेरी, सीनियर प्रोफ़ेसर डॉ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान विशेषकर ईएनटी एवं हेड- नेक सर्जरी के क्षेत्र में जेएलएन अस्पताल के ईएनटी विभाग ने भी आधुनिक तकनीक से सफल सर्जरी के अंतर्गत आज महत्वपूर्ण कदम रखा है। एंडोस्कोपिक थायरॉइड सर्जरी एक अत्याधुनिक एवं न्यूनतम चीरा आधारित तकनीक है, जिससे मरीजों को कम दर्द, शीघ्र रिकवरी एवं बेहतर कॉस्मेटिक परिणाम प्राप्त होते हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं विद्यार्थियों को नवीनतम सर्जिकल तकनीकों से अवगत कराना तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में ज्ञान एवं अनुभव साझा करना है। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों का मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है।
साथ ही, मैं मीडिया के सभी साथियों का विशेष स्वागत करता हूँ, जो इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल को समाज तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आशा है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं कार्यशाला चिकित्सा शिक्षा एवं जन- जागरूकता के क्षेत्र में सार्थक सिद्ध होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved