For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130802482
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हल होगा माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश, मंडी समिति व व्यापारियों के साथ अहम बैठक |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू  मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने जॉनसन एंड जॉनसन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्जिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित एंडोस्कोपिक थायरॉइड सर्जरी वर्कशॉप के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन |  Ajmer Breaking News: सड़क पर सख्ती, बाजार में बहस: अजमेर ट्रैफिक पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, 30 बटुक हुए संस्कारित |  Ajmer Breaking News: रेलवे की तत्परता: अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई की मदद से महिला यात्री को वापस मिला ₹1.5 लाख का एप्पल टैबलेट |  Ajmer Breaking News: हेमन्त कुमार मिश्रा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर  |  Ajmer Breaking News: जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नामांकन वृद्धि एवं स्वगणना में भागीदारी निभाने के दिए निर्देश  |  Ajmer Breaking News: मुख्य पोस्ट ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट,हर बार की तरह नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु  | 

अजमेर न्यूज़: सड़क पर सख्ती, बाजार में बहस: अजमेर ट्रैफिक पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से मचा हड़कंप

Post Views 21

May 7, 2026

एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मदार गेट, कवंडसपुरा, प्लाजा टॉकीज, जैन नमकीन और पड़ाव क्षेत्र में सड़क किनारे वाइट लाइन से बाहर खड़े वाहनों को हटाया गया।

सड़क पर सख्ती, बाजार में बहस: अजमेर ट्रैफिक पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से मचा हड़कंप

अजमेर में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को मुख्य बाजारों में बड़ा अभियान चलाया। मदार गेट गांधी भवन से पड़ाव तक चले इस अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए गए, जबकि दुकानों के बाहर रखे सामान और सड़क घेरकर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
यातायात शाखा के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मदार गेट, कवंडसपुरा, प्लाजा टॉकीज, जैन नमकीन और पड़ाव क्षेत्र में सड़क किनारे वाइट लाइन से बाहर खड़े वाहनों को हटाया गया। साथ ही जिन दुकानदारों का सामान सड़क तक फैला हुआ था, उसे भी हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बाजार व्यापारियों से लगातार समझाइश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान बनाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध जताया और दावा किया कि वर्षों पहले प्रशासन द्वारा बनाई गई वाइट लाइन के अंदर वाहन खड़े करने की अनुमति दी गई थी। कवंडसपुरा बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से व्यापारी उसी व्यवस्था के तहत वाहन खड़े करते आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सड़क किनारे की जगह को पूरी तरह फुटपाथ घोषित कर दिया जाएगा तो ग्राहक बाजार तक कैसे पहुंचेंगे। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया, लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए अतिक्रमण हटाना जरूरी है, ताकि आमजन को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved