For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 131034792
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने शुक्रवार को जिले के सभी डिप्टी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में संकट मोचन भगवान शिव के मंदिर वाली याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, 1/10 की तीन एप्लीकेशन मंजूर बाकी की आठ एप्लीकेशन खारिज, |  Ajmer Breaking News: दोबारा होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पहले परीक्षा में शामिल 3 लाख 83 हजार 097  अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ के मदनगंज न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी कमल सिंधी ने काली गैंग के सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: आजादी के बाद पहली बार, समुद्रतल से 870 ऊंचाई पर तारागढ़ किले का होगा विकास,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और जिले के आला अफसर पहुंचे अवलोकन करने |  Ajmer Breaking News: चेकिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता, एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयारविधानसभा अध्यक्ष सुदेव देवनानी ने किया तालाब का अवलोकन |  Ajmer Breaking News: हल होगा माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश, मंडी समिति व व्यापारियों के साथ अहम बैठक |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Post Views 51

May 8, 2026

कोटपा एक्ट के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। ई-सिगरेट एवं अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित
जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

अजमेर, 8 मई। जिले में नशे की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण तथा नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन सेंटर एनसीओआरडी समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

  जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने संबंधित विभागों को नशे के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई कर आमजन में विश्वास उत्पन्न किया जाए तथा सूचना तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाते हुए विभाग आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।
 
 उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए तथा पूर्व की तुलना में अधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो। ड्रग्स सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। नशे की आपूर्ति से जुड़े संदिग्ध मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाए। रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर ट्रेन रुकने के दौरान स्क्रीनिंग, रैंडम चेकिंग एवं डॉग स्क्वॉड का उपयोग करने के निर्देश भी दिए।

  जिला कलक्टर ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। वहां आने वाले प्रभावित व्यक्तियों एवं किशोरों से नशे की उपलब्धता और सप्लायर संबंधी जानकारी जुटाकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। नशे की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए रोगी से संपर्क में रहे। विद्यालयों के आसपास पान, गुमटी एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर छद्म भेष में जांच करने के भी निर्देश दिए।

  उन्होंने चिकित्सा विभाग को मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण कर शेड्यूल-एच दवाओं के रिकॉर्ड की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कोटपा एक्ट के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। ई-सिगरेट एवं अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए विशेष सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम एवं ड्रग फ्री कैंपस अभियान संचालित किए जाएं। महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में पुलिस मित्र द्वारा निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

 उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा एवं समाज कल्याण विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र सिंह मीणा ने जिले में नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाईयों की जानकारी दी। पुलिस विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया गया।

 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र, वृताधिकारी श्री अरविंद कुमार सहित पुलिस, आबकारी, चिकित्सा, शिक्षा, समाज कल्याण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved