Post Views 21
May 8, 2026
दोबारा होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पहले परीक्षा में शामिल 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका,
राज्य सरकार की अनुशंसा पर RPSC ने रद्द की परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर जानकारी जारी कर दी गई है। यह भर्ती 859 पदों के लिए ही होगी।
शुक्रवार दोपहर आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दोबारा होने वाली परीक्षा में सिर्फ 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे। ये वो अभ्यर्थी हैं, जो पहले (13 से 15 सितंबर 2021 तक) आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हुई SOG की जांच में जिन पर चार्ज लगाए गए हैं, उन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर जल्द ही RPSC की फुल कमीशन की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
SI भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित है।
अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता जैसी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved