Post Views 51
May 12, 2026
परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय, एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार,
माखुपुरा की रहने वाली बिंदु रावत और चैनपुरा के रहने वाले रोहित रावत के बीच लगभग 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और कर दी इसके बाद लड़के रोहित और बिंदु ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद लड़की की परिजन उनकी जान के दुश्मन हो गए हैं।
मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पास न्याय और सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंचे बिंदु और रोहित को मारने पीटने के लिए बिंदु के परिजन एसपी ऑफिस पहुंच गए जहां पुलिस की बीच बचाव और समझाईश के बाद दोनों एस पी के समक्ष पेश हुए। बिंदु ने बताया कि रोहित और वह खुद एक ही स्थान पर नौकरी करते थे जहां दोनों के बीच प्रेम हो गया लेकिन घर वालों ने उसकी शादी जबरन कहीं और कर दी लेकिन वह उसके साथ रहना नहीं चाहती वह सिर्फ रोहित के साथ ही रहना चाहती है। उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ रोहित से कोर्ट मैरिज कर ली है दोनों बालीग ऐसे में पुलिस ने दोनों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved