Post Views 01
May 13, 2026
अजमेर आदर्श नगर थाना क्षेत्र पालरा क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार नकद ले उड़े चोर
आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा गांव में रहने वाले गोपाल सिंह रावत और उनकी पत्नी लक्ष्मी रावत के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
घर के ताले तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने अलमारी को भी तोड़ दिया और लॉकर में रखा सोने चांदी के जेवरात सहित अलग-अलग स्थान पर रखी लगभग ₹60000 की नगदी चुरा ले गए। लक्ष्मी रावत ने बताया कि वह चुने भाटे का काम करती है। पति की 9 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिवार में चार लड़कियां हैं जो की स्कूल गई हुई थी पीछे से चोरों ने घर को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम देकर पूरे घर से सामान समेट कर ले गए। उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है मेहनत मजदूरी करके बच्चियों की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाए थे जो चोर ले गए। सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।