For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132305908
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एफ.सी.आई रेलहेड डिपो में युवाओं ने समझी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द करने के प्रकरण में देहात जिला कांग्रेस का जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का  फूंका पुतला |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर मंगलवार देर रात 5 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने अपने परिचित पर 3 साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण का लगाया आरोप, |  Ajmer Breaking News: अजमेर आदर्श नगर थाना क्षेत्र पालरा क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार नकद ले उड़े चोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। |  Ajmer Breaking News: दौराई पंचायत में रेलवे सुरक्षा पर महा बैठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने दिलाई शपथ, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर द्वारा करोडों रूपये के ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की बडी कार्यवाहीः |  Ajmer Breaking News: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े। |  Ajmer Breaking News: एटीएस की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: दौराई पंचायत में रेलवे सुरक्षा पर महा बैठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने दिलाई शपथ,

Post Views 01

May 13, 2026

सरपंच प्रतिनिधि हंसराज चौधरी व उपसरपंच ब्रिजेश राव ने किया स्वागत 

दौराई पंचायत में रेलवे सुरक्षा पर महा बैठक ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने दिलाई शपथ,
 
सरपंच प्रतिनिधि हंसराज चौधरी व उपसरपंच ब्रिजेश राव ने किया स्वागत 

दौराई/अजमेर, 13 मई 2026: ग्राम पंचायत दौराई के इतिहास में पहली बार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव में आकर जन जागरूकता बैठक की। बुधवार को दौराई पंचायत भवन के मीटिंग हॉल में *वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद एवं सहायक आयुक्त रामेश्वर लाल के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई।

पहली बार पहुंचे रेलवे के आला अफसर:  
रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद, सहायक आयुक्त रामेश्वर लाल एवं निरीक्षक राजेन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक  जगजीत सिंह  उपनिरीक्षक  रीना. कुमारी, सीटी मुकेश, एलसीटी मन्जू एचसी विनोद सोनी सहित रेलवे सुरक्षा बल के कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।  

पंचायत की ओर से दौराई सरपंच प्रतिनिधि हंसराज चौधरी, उपसरपंच ब्रिजेश राव, ग्रामीण विकास अधिकारी राकेश डांगी, पूर्व आरपीएससी उपसचिव रामलाल जी सोलंकी, ओमप्रकाश जी मालपानी जी, पंचायत सहायक कुसुम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने कहा:  
"दौराई गांव से रेलवे लाइन गुजरती है और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। रेलवे एक्ट की धारा 147/145 के तहत अनाधिकृत रूप से लाइन पार करने, लाइन पर बैठने या सेल्फी लेने पर 6 माह तक का कारावास या 1000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। ट्रैक पर पत्थर रखने पर धारा 150, 152, 153 के तहत 5 से 10 वर्ष तक की सजा है।"

सरपंच प्रतिनिधि हंसराज चौधरी बोले:  
"हमारे गांव के लिए गर्व की बात है कि पहली बार रेलवे के इतने बड़े अधिकारी दौराई आए। हम पूरी पंचायत की तरफ से भरोसा दिलाते हैं कि अब कोई ग्रामीण लाइन पार नहीं करेगा। घर-घर जाकर जागरूक करेंगे।"

उपसरपंच ब्रिजेश राव ने कहा कि स्कूलों में रेलवे सुरक्षा पाठ पढ़ाया जाएगा। ग्रामीण विकास अधिकारी राकेश डांगी ने लाइन के पास चेतावनी बोर्ड लगाने की घोषणा की।

राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा ने किया स्वागत  
महासभा के प्रदेश महासचिव सैय्यद आसिफ अली ने कहा, "दौराई में रेलवे की यह पहली बैठक मील का पत्थर है। दौराई में हमारा समाज भी अब RPF का सहयोगी बनकर काम करेगा।"

बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

सूचना दें: संदिग्ध गतिविधि दिखने पर RPF अजमेर - 0145-2424501, 9001196710


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved