Post Views 01
May 13, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने अपने परिचित पर 3 साल तक शादी का झांसा देकर देह शोषण का लगाया आरोप,
पुलिस ने धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
अलवर गेट थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने अपने परिचित पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक देह शोषण करने का आरोप लगाते हुए अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024 में उसकी परिचित से पहचान हुई इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और बात शादी तक पहुंची इस दौरान कई बार उसने देह शोषण भी किया और अब शादी के लिए इंकार कर रहा है। जिस पर धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved