Post Views 01
May 13, 2026
अजमेर में भी अब तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी पारा 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर का तापमान 0.6 डिग्री बढ़ने के बाद 42.7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री बढ़ने के बाद 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम पारा 42.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना कम है।
लोग भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपने रोजमर्रा के कामों को करने के लिए घरों से निकलते हैं तो मुंह ढककर निकल रहे हैं ताकि कुछ बचाव हो सके वही ठंडे पर पदार्थ की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है लोग गाने का रस जूस और लस्सी का सेवन कर रहे हैं वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भीषण गर्मी में चौराहा पर ड्यूटी देते नजर आ रहे हैं मैं और जून में गर्मी और ज्यादा तेज होगी हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बीच में कोई विकशॉप आने पर तेज हवा और बादल होने से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन फिलहाल इसकी संभावना अभी कम ही है।
फिलहाल गर्मी अपना असर दिखा रही है, सड़के सूनी है दोपहर के वक्त लोग घरों से कम ही निकलते हैं वहीं बिजली की खपत भी बढ़ चुकी है एसी,कूलर और पंखे चलने से बिजली ज्यादा खर्च हो रही है ।
लोगों को अब इसी का आसरा है, वहीं लोग सड़कों पर निकलते वक्त पेड़ों की छाया में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों ने भी अपील की है कि जरूरी हो तो ही घर से निकले और सिर और फेस को ढक कर रखें ताकि स्किन एलर्जी ना हो साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहे और लू से बचें।