For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130330968
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के चौरसिया वास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर बने 8 मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में स्टाफ काउंसलिंग की बैठक ली गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में एक ऐसी बीमारी का बिना ऑपरेशन  इलाज किया गया है, |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला ने अजमेर में मनाया विजयोत्सव, गांधी भवन चौराहा पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई,नाचते गाते मनाया प्रचंड जीत का जश्न     |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भाजपा का विजयोत्सव: पश्चिम बंगाल की जीत पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर जताई खुशी |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र |  Ajmer Breaking News: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए |  Ajmer Breaking News: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को  |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, | 

उदयपुर न्यूज़: स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, 4 छात्राएं घायल, जर्जर क्लास रूम में चल रही थी पढ़ाई

Post Views 141

May 5, 2026

दो साल पहले हुई मरम्मत, फिर भी जर्जर भवन बच्चों के लिए खतरा

उदयपुर | संभाग में बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक स्थित अमरथून के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आज सुबह 11वीं साइंस की कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। इस हादसे में चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। गनीमत रही कि प्लास्टर का भारी हिस्सा किसी के सिर पर नहीं गिरा। स्कूल में दो साल पहले मरम्मत पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन यह हादसा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। चोटिल छात्राओं पूजा, काली कुमारी, शारदा कुमारी और एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
स्थानीय लोग और स्कूल प्रशासन बताते हैं कि भवन की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार प्रार्थना पत्र, ज्ञापन और सर्वे रिपोर्ट भेजी जा चुकी हैं, लेकिन मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ। प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने कहा कि स्कूल के 13 कमरों में से 8 जर्जर हैं और तीन कमरे तो अधिक खतरनाक स्थिति में हैं। गर्मी और जर्जर कक्षों के कारण छात्रों को टिन शेड और आंशिक रूप से खराब कमरों में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सीबीईओ, एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और भवन की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लेकिन सवाल यही है कि क्या दो साल पहले 10.65 लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कराने के बाद भी अधिकारियों ने सही ढंग से काम किया? राजस्थान में हालात और भी चिंताजनक हैं। राज्य के 502 स्कूल जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से 212 भवन बच्चों के लिए पूरी तरह असुरक्षित हैं। प्रतापगढ़ जिले में 26, बीकानेर में 18, बालोतरा में 16 और झालावाड़ में 15 स्कूल भवन खतरनाक स्थिति में हैं। मासूम बच्चों की जान खतरे में है और सरकारी जिम्मेदारियाँ केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें। आखिर कौन जवाब देगा जब जर्जर भवनों में बैठकर हमारी अगली पीढ़ी पढ़ाई कर रही है?


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved