Post Views 11
May 2, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, कांग्रेस का आरोप—भाजपा के दवाब में सत्ता ओर शासन कानून का दुरुपयोग कर की कार्रवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र अश्लील टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को जमानत मिलने के बाद अजमेर में सियासी हलचल तेज हो गई है।
शनिवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर सुराणा को जेल भेजा गया। शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और इस मामले में निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जानी चाहिए।
जयपाल ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में भाजपा महिला मोर्चा का व्यवहार निंदनीय रहा और इसकी भी जांच होनी चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने कहा कि प्रदेश सहित अजमेर में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।
एडवोकेट वैभव जैन ने कहा कि बिना पूरी जांच के ही कांग्रेस नेता को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया, जो गलत है। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि सुराणा को जमानत पहले भी मिल सकती थी, लेकिन जानबूझकर इसमें देरी की गई।
कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved