Post Views 31
May 1, 2026
गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल”
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पीली खान लोहाखान इलाके में घर पर खाना बना रही एक महिला अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
जानकारी के अनुसार, खाना बनाते समय सिलेंडर की नलकी से गैस रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते आग भड़क उठी और महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति और देवर भी झुलस गए, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम तीनों की हालत पर नजर बनाए हुए है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज को ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू गैस के उपयोग में सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved