For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129550396
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया।

Post Views 21

May 1, 2026

अजमेर के वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने शुक्रवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट पर भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों और वार्डवासियों ने सरकारी प्राथमिक स्कूल के नए भवन निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी  जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। बच्चों ने कलेक्टर से साफ तौर पर कहा कि हमें हमारा स्कूल वापस चाहिए। हमारी पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। 
जोन्सगंज विकास समिति के अध्यक्ष ऋषभ सिंह टाल वाले ओर विधानसभा प्रत्याशी द्रौपदी कोली के नेतृत्व में शुक्रवार को तीन प्रमुख मांगों को लेकर स्कूली बच्चों ने विरोध जताया है। जिसमें प्रमुख मांगें स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए। रुकी हुई टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके
से जल्द पूरा किया जाए। जब तक नया भवन तैयार नहीं हो, तब तक बच्चों के लिए नजदीक में ही सुरक्षित वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जाए।

प्रदर्शन के दौरान 8वीं कक्षा की छात्रा कोमल ने बताया कि वे सभी कलेक्टर से मिलने आए हैं। उनका कहना है कि स्कूल का पुराना भवन तोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक नया भवन तैयार नहीं किया गया। हमें हमारा पुराना स्कूल वापस चाहिए। दूसरी जगह स्कूल बनाया जा रहा है, लेकिन वहां जाने के लिए कोई वैकल्पिक सुविधा नहीं है। इससे हमारी पढ़ाई खराब हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि जोन्सगंज मोतीराम का बाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का पुराना भवन काफी समय पहले ध्वस्त कर दिया गया था। वर्तमान में स्कूल परिसर खंडहर बन चुका है, जिससे स्थानीय बच्चों की शिक्षा पूरी तरह
प्रभावित हो रही है। करीब 110 बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर सुभाष नगर भेजा जा रहा है, जहां तक पहुंचना छोटे बच्चों के लिए जोखिम भरा है। ज्ञापन में यह भी बताया कि विद्यालय के नए भवन के लिए बजट और प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। समिति और वार्डवासियों ने चेतावनी दी है, कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved