For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129309100
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। | 

अजमेर न्यूज़: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद 

Post Views 01

April 30, 2026

चोर श्रीनगर थाना क्षेत्र में सर्विस लेन पर खड़ी करके हुए फरार, पुलिस कर रही है चोरों की तलाश

अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद 

चोर श्रीनगर थाना क्षेत्र में सर्विस लेन पर खड़ी करके हुए फरार, पुलिस कर रही है चोरों की तलाश

दिनांक 27.4.2026 को परिवादी सुभाषचन्द जैन पुत्र श्री जयकुमार जैन उम्र 58 साल जाति-जैन निवासी दादा भाई कॉलोनी पुलिस थाना-अलवरगेट अजमेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं प्राईवेट व्यवसाय करता हूँ। मेरे पास इनोवा कार नम्बर RJ 01-UB-1485 है। जिसको मैने एस. बी. आई. बैंक लोको वर्कशॉप नसीराबाद रोड अजमेर पर दिनॉक 26.04.2026 को रात्री में खडी की थी, दिनांक 27.04.2026 को सुबह 7.00 बजे देखा तो वहाँ से इनोवा कार कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर माल मुल्जिमान की पतारसी आरम्भ की गई। 
टीम का गठन :- अजमेर शहर में लूट, चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु मन् हर्षवर्धन अगरवाला (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, जिला अजमेर द्वारा श्री हिमांशु जागिड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एंव मुख्यालय अजमेर व श्री मनीष बड़गुर्जर (आर.पी.एस.), पुलिस उपअधीक्षक, वृत दक्षिण, शहर अजमेर के नेतृत्व मे श्री नरेन्द्र जाखड़ पु.नि./ थानाधिकारी, थाना अलवरगेट के निर्देशन मे थाना अलवरगेट अजमेर पर टीम का गठन किया गया। नसीराबाद रोड से रात्री के समय के में चोरी हुई इनोवा केस्टा कार की तलाश हेतु थाना हाजा से  सुखराम हैड़ का व  हिम्मत कानि.की टीम का गठन किया गया। थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा अभय कमाण्ड सेंटर व लोकल सीसीटीवी कैमरे देखे गये। जिस पर गठित टीम द्वारा नसीराबाद रोड़, आदर्शनगर, हटुण्डी, नसीराबाद, सराना, सरवाड, कानाखेड़ी, उदयपुर कलां श्रीनगर तक रूट के सैकड़ो कैमरे देखे गये। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। प्रकरण हाजा में चोरी गई ईनोवा केस्टा कार को उदयपुर कला श्रीनगर अजमेर के पास से बरामद की गई। प्रकरण हाजा में आरोपीगण द्वारा इनोवा केस्टा कार के आगे पीछे के नम्बर प्लेट हटा दी थी। प्रकरण हाजा में आरोपीगण की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपीगण की तलाश कर गिरफतारी की जावेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved