For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128828214
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश

Post Views 11

April 28, 2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया निर्माण कार्य का अवलोकन ,एक साल में पूरा होगा काम, बनेगा नया टूरिस्ट प्लेस, बढ़ेंगे रोजगार

आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया निर्माण कार्य का अवलोकन

* एक साल में पूरा होगा काम

* बनेगा नया टूरिस्ट प्लेस, बढ़ेंगे रोजगार

* यहां बनेगा ऑडिटोरियम, प्लेनेटोरियम, एक्जीबिशन हॉल, सेमीनार कक्ष

* पंचशील क्षेत्र में बन रहा है साइंस पार्क

अजमेर, 28 अप्रैल। अजमेर शहर में शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पंचशील क्षेत्र में करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस पार्क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को पंचशील नगर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री देवनानी ने बताया कि साइंस पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट अजमेर को नया शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

साइंस पार्क में ऑडिटोरियम, प्लेनेटोरियम, एक्सबिशन हॉल तथा सेमिनार कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विज्ञान आधारित प्रदर्शनी, शैक्षणिक गतिविधियां और वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। विद्यार्थियों के लिए साइंस पार्क की एंट्री फीस नाममात्र रखी जाएगी, जबकि समूह में आने वाले स्कूली बच्चों को निरूशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साइंस पार्क के विकसित होने से अजमेर में नया टूरिस्ट प्लेस तैयार होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और शहर की पहचान शिक्षा व विज्ञान के केंद्र के रूप में मजबूत होगी।

श्री देवनानी ने कहा कि यह साइंस पार्क अजमेर के भविष्य की नींव है। वर्तमान युग विज्ञान का युग है। बच्चों को साइंस से जुड़ी जानकारियों में पूर्णतः अपडेट रहना चाहिए अजमेर के विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह साइंस पार्क नई जानकारियों का एक पूरा जहां खोलेगा। यहां साइंस से जुड़ी जिज्ञासाओं को समाधान होगा। बच्चों अपने आपको एक नई जानकारी से रूबरू जाएंगे। 

श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का साइंस पार्क पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से भी नई राह खोलेगा। यहां आने वाले पर्यटक होटल, परिवहन और खाद्य पदार्थों के व्यापार के लिए नए अवसर बनाएंगे। यह स्कूलों में भी एक नई सोच को बढ़ावा देगा। श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का साइंस पार्क कई तरह से अनूठा होगा। इसमें एक ऑडिटोरियम, एक साइंस एक्टिविटी लैब, गार्डन, प्रशासनिक भवन, आउटडोर मॉडल, मॉडल डेवलपमेंट लैब और एक्टिविटी एरिया भी होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved