For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128819788
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

Post Views 01

April 28, 2026

 इस बैठक का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम हेतु उपलब्ध वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य संकुल भवन अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगा एवं सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ज्योत्सना रंगा ने बताया कि
 इस बैठक का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम हेतु उपलब्ध वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। जानकारी दी गई कि यह कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को यह भी बताया गया  कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किशोरियों एवं महिलाओं को इस वैक्सीन के प्रति जागरूक करें और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। साथ ही, विद्यालय स्तर पर भी छात्राओं एवं अभिभावकों की होने वाली बैठक में इस टीके की संपूर्ण जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सुबह के समय होने वाली प्रार्थना सभाओं में भी इस टीके से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक छात्राओं को बताया जाए।
 
बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया, ताकि लक्षित समूह तक इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाया जा सके।
अंत में, अधिकारियों से अपील की गई कि वे इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करें, जिससे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved