For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128825798
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । |  Ajmer Breaking News: आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश |  Ajmer Breaking News: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फ्रांसीसी नागरिक की इलाज के दौरान मौत, ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। |  Ajmer Breaking News: जे.पी. नगर, मदार में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। |  Ajmer Breaking News: श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल,जेएलएन अस्पताल में ICU में चल रहा था उपचार,आज इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, |  Ajmer Breaking News: जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। | 

अजमेर न्यूज़: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव

Post Views 11

April 28, 2026

विधानसभा अध्यक्ष, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रथों को किया रवाना

ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ , जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी गांव-गांव

विधानसभा अध्यक्ष, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रथों को किया रवाना

अजमेर, 28 अप्रैल। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों तथा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को सूचना केंद्र से ग्राम विकास रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत ने ग्राम विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर पुष्कर, नसीराबाद, किशनगढ़ एवं केकड़ी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार अजमेर जिले में 15 दिवसीय एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम के रूप में ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा विकास कार्यों के संबंध में जनसुझाव प्राप्त करना है।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। ग्राम विकास रथ अभियान इसी सोच का परिणाम है। इसके माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाई जा रही है। 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में विकास के अनेक कार्य किए हैं। विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्राम रथ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इन रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को भी संकलित किया जाएगा। इससे भविष्य की कार्ययोजना ग्राम स्तर की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सकेगी।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और ग्रामीण जीवन शैली व्यक्ति को प्रकृति के निकट लाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 13 विभागों को समन्वित रूप से जोड़ा गया है। ग्राम विकास रथों के माध्यम से योजनाओं की पहुंच और अधिक व्यापक हो सकेगी । ग्राम अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन आधारित है। इसके लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना आवश्यक है। यह कार्य ग्राम विकास रथों के माध्यम से प्रभावी रूप से किया जाएगा।
   
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से एलईडी मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान ग्रामीण जनजीवन को सशक्त बनाने और योजनाओं की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश ने कहा कि कला जत्थों के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा ।
ग्राम विकास रथ अभियान के अंतर्गत लोक कलाकारों एवं कला जत्थों के माध्यम से भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक दिन एक कला जत्था 4 से 5 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनाट्य एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगा।
 
  इन प्रस्तुतियों में ग्रामीण विकास, कृषि उन्नयन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।

  कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं जनजागरण विषयों पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियां भी दी गईं। मंच संचालन श्रीमती वर्तिका शर्मा द्वारा किया गया ।

  इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल , उपखण्ड अधिकारी श्रीमती रतन कौर, कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती ऊषा चितारा, उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक के पी सिंह राजावत, पशुपालन विभाग के सयुक्त निदेशक डॉ नवीन परिहार, तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved