Post Views 41
April 28, 2026
जिला कलेक्ट्रेट में बनी नई बिल्डिंग के पास एक इलेक्ट्रिक पोल के नीचे लगी डीपी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नजदीकी सिविल डिफेंस ऑफिस है जहां से अधिकारियों ने आग को देखकर तत्काल स्वयंसेवकों को भेजा और सभी ऑफीस में से फायर एक्सटिंग्विशर मंगाकर आग को बुझाया गया। हालांकि आग से कोई जनहानी नहीं हुई है लेकिन कलेक्टर कार्यालय की फाइबर लाइन, बीएसएनएल लाइन और इलेक्ट्रिक लाइन जल जाने से कार्य ठप हो गया। फिलहाल मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved