Post Views 21
April 28, 2026
अजमेर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने के मामले में जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम बुधवार को जेएलएन अस्पताल पहुंची, जहां एक कर्मचारी का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया गया। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग में तैनात कार्मिक पवन दाधीच को SOG के उपाधीक्षक जय सिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी विभाग में उसका पुनः मेडिकल कराया गया।
बताया जा रहा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी तो हासिल नहीं की गई। मेडिकल बोर्ड द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। मामले में और भी कार्मिकों की जांच होने की संभावना जताई जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved