Post Views 21
April 28, 2026
अजमेर में शातिर वाहन चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। अजंता पुलिया के पास दादाभाई कॉलोनी में देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच बदमाशों ने महज 80 सेकंड में घर के बाहर खड़ी इनोवा कार चोरी कर ली। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोरों की सुनियोजित चाल साफ दिखाई दे रही है।फुटेज के अनुसार, बिना नंबर की हुंडई क्रेटा कार में आए बदमाश पहले इलाके की रेकी करते हैं। इसके बाद एक आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता है, जबकि दूसरा आरोपी तेजी से कार का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट करता है और कुछ ही सेकंड में इनोवा लेकर फरार हो जाता है। चोरों की यह पूरी वारदात बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दी गई।कार मालिक सुभाष जैन ने बताया कि उन्होंने रात को कार घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिली। CCTV देखने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने अलवर गेट थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं से पुलिस पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved